जनपद की सीमा पलयें में भाजपा कार्यकर्ताओं व विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन, लगे जयकारे
PRAYAGRAJ NEWS: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य के प्रथम नगर आगमन पर जनपद की सीमा लालगोपालगंज के पलियें में जोरदार स्वागत किया गया। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के तत्वाधान में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से लादकर पार्टी पक्ष गगनभेदी नारे लगाए। उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य के संगठन में उच्च पद प्राप्त करने के बाद प्रथम बार नगर में आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता गाजे बाजे और फूल-मालाओं के साथ जमा हुए। जैसे ही उनका काफिला प्रयागराज की सीमा लालगोपालगंज के पलियें पहुंचा, वहां पहले से मौजूद समर्थकों ने उन्हें फूलों से लाद दिया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पंकज प्रधान ने सुरेश मौर्य को बधाई देते हुए कहा कि उनके उपाध्यक्ष बनने से संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार कर कहा कि 2027 में पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान है। हम सब मिलकर संगठन और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करेंगे। यहां मनजीत कुमार, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, आशीष साहू, रमेश गुप्ता, अमित द्विवेदी, कृष्ण कुमार पांडेय, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष डा. रमापति त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे ।







