Home उत्तर प्रदेश दो सगे भाइयों की हत्या पर मुंगराबादशाहपुर पहुँचा प्डप्ड प्रतिनिधिमंडल

दो सगे भाइयों की हत्या पर मुंगराबादशाहपुर पहुँचा प्डप्ड प्रतिनिधिमंडल

JAUNPUR NEWS: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुए शाहजहाँ और जहांगीर नामक दो सगे भाइयों की हत्या ने जिले में सनसनी फैला दी है। इस घटना को लेकर बुधवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (।प्डप्ड) का एक प्रतिनिधिमंडल मृतकों के गाँव पहुँचा। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर ढाँढस बंधाया और हरसंभव न्याय का आश्वासन दिया। इमरान बंटी ने कहा कि शाहजहाँ-जहांगीर की नृशंस हत्या ने पूरे जिले को दहला दिया है। अपराधियों के बढ़ते हौसले इस बात का प्रमाण हैं कि प्रदेश सरकार की श्जीरो टॉलरेंसश् की नीति सिर्फ जुमला बनकर रह गई है।
प्रतिनिधिमंडल ने इसके बाद पवारा थाना क्षेत्र के राज्जुपुर गाँव का भी दौरा किया, जहाँ 7 अगस्त को याकूब उर्फ पिंटू का शव सड़क किनारे मिला था। परिजन इसे हत्या मान रहे हैं लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज न होने से आक्रोशित हैं। जिलाध्यक्ष ने याकूब के परिवार को भी न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा अध्यक्ष शाह आलम, नगर सचिव कामरान अहमद, संयुक्त सचिव मोहम्मद अकरम, महासचिव शाहिद अंसारी, युवा अध्यक्ष मोहम्मद सलमान समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।