KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के बैशकांटी निवासी स्वर्गीय ज्ञान चंद्र सरोज के 13 वर्षीय सुपुत्र ननका के आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।दुःखद सूचना मिलते ही मंझनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी शोकाकुल परिवार के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस कठिन समय में परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए आर्थिक मदद भी प्रदान की।वीरेंद्र सरोज फौजी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला न समझे, हर संभव मदद के लिए वह उनके साथ खड़े हैं। उनके इस संवेदनशील कदम की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।







