Home उत्तर प्रदेश दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर...

दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर भगाया, चार ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS:  कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसको प्रताणित कर मारपीट कर घर से भगा और जान से मारने की धमकी देते है। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दौलतपुर कसार गांव निवासी अमरीन फात्मा पुत्री स्व मुख्तार अहमद ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले फतेहपुर जनपद के हथगाँव थाना क्षेत्र के चक हसनपुर निवासी मो रेहान के साथ हुई थी, अमरीन फात्मा के मुताबिक शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक लाख व सोने की जंजीर की मांग करने लगे और दहेज की मांग न पूरी होने पर प्रताणित कर मारपीट करने लगे। कुछ दिनों बाद समझौता होने पर पति महाराष्ट्र के नासिक ले गया जहां बेटी होने पर ताना देने लगे और दोनों बेटियो को जहर देकर मारने का प्रयास करते हुए गाली गलौच कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित अमरीन फात्मा की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने पति मो रेहान , सास शबाना बेगम , ससुर नुरूल हसन व नन्द नाहला बानो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।