Home उत्तर प्रदेश डीजेके पैरामेडिकल कॉलेज के 10 छात्रों का लेंसकार्ट में चयन, कैंपस प्लेसमेंट...

डीजेके पैरामेडिकल कॉलेज के 10 छात्रों का लेंसकार्ट में चयन, कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित

PRAYAGRAJ NEWS: दादूपुर कर्मा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, दादूपुर रीवा रोड परिसर में डिप्लोमा इन ऑटोमोबाइल के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया में लेंसकार्ट ने 10 मेधावी छात्रों का चयन किया। कॉलेज के एचओडी विजय उपाध्याय ने बताया कि चयनित छात्रों को लेंसकार्ट कंपनी द्वारा ₹28,000 प्रतिमाह (सीटीसी) का आकर्षक पैकेज एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। छात्रों का चयन साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. एम.आई. खान ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने छात्रों से अपने कार्य एवं प्रतिभा के बल पर संस्थान, परिवार और जिले का नाम रोशन करने तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। संस्थान के प्रशासनिक एडवोकेट एहतशाम खान ने कहा कि पहली नौकरी प्रत्येक युवा के जीवन की नई शुरुआत होती है। उन्होंने चयनित छात्रों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. विपिन कुमारी भंडारी, नोडल अधिकारी राशिद सिद्दीकी, एस. बुल्लू, एम. अयाज खान सहित समस्त स्टाफ ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। कॉलेज प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत तथा संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रभावी प्लेसमेंट व्यवस्था का परिणाम बताया।