प्राचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
BHADOHI NEWS: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ज्ञानपुर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न कंपनियों से जोड़ना था। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य विकास चैधरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। संयोजक संजीत भारती एवं डॉ.सुनील कुमार ने सेवायोजन कार्यालय से आए सेवायोजन अधिकारी अजीत कुमार एवं उनके सहयोगी लव कुमार मिश्र एव प्रतिष्ठित कंपनियों के पदाधिकारियों से परिचय करवाया। प्लेसमेंट ड्राइव में पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अधिकांश प्रशिक्षुओं ने भाग लिया और अपना साक्षात्कार दिया। शशांक शेखर यादव, कुतुबुद्दीन खां एवं वंदना भारती ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया। यह प्लेसमेंट ड्राइव युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ, जिससे उन्हें अपने करियर को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। अंत में कार्यक्रम के सह संयोजक अरविंद कुमार सोनकर एवं जयप्रकाश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।







