KAUSHAMBI NEWS: प्रयागराज स्थित अटल आवासीय विद्यालय परीक्षा के शुक्रवार घोषित परिणाम में सिराथू विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय रामपुर धमावां की कक्षा 5 की छात्रा कीर्ति बौद्धका चयन कक्षा 6 हेतु हुआ है। प्रयागराज मंडल में प्रयागराज जनपद पश्चात जनपद कौशाम्बी से 39 छात्र छात्राएं सर्वाधिक चयनित हुए हैं। कक्षा 6 में जनपद कौशाम्बी से चयनित मात्र 6 छात्राओं में कीर्ति बौद्ध शामिल है। पूर्व में घोषित नवोदय परीक्षा में छात्रा के चयनित न होने पर छात्रा थोड़ी निराश थी लेकिन शिक्षक दीपनारायण मिश्र छात्रा के अटल आवासीय परीक्षा में चयन को आशान्वित थे और छात्रा को भी विश्वास दिलाया था। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भावना शुक्ला ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







