PRATAPGARH NEWS: ट्रक की टक्कर से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की सूचना घर पहुंची। तब परिजनों में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के कटरा मातादीन पुरवारा निवासी रामअंजोर सिंह पुत्र गयाप्रसाद सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उनकी बहू निशा (35) पत्नी जय प्रकाश सिंह रविवार को भतीजे देवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ बाइक से अपनी बहन के घर लखरांव जा रही थी। वहां से लौटते समय सुबह करीब साढ़े दस बजे चैक के समीप घुइसरनाथ रोड पर तेज गति से आ रही ट्रक ने निशा को जोरदार टक्कर मार दिया। मौके पर ही निशा की मौत हो गयी। मृतका के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। मौत की सूचना घर पहुंची तब ससुराली जन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है ट्रक व चालक को कब्जे में लिया गया है। घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया हैं।







