JHANSI NEWS: होटल रीजेंटा पैलेस में जेसीआई एलुमिनाई क्लब जोन-2 का अधिष्ठापन समारोह एवं अवार्ड नाइट गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्ष 2025 के जोन चेयरमेन जेसी ललेश सक्सेना ने की। कार्यक्रम की शुरुआत जेसी डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा जेसी आस्था के वाचन से हुई। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर भगवान श्री गणेश के चित्र पर माल्यार्पण किया। सौम्या ने गणेश वंदना पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग दिया। जेसी राजेश शर्मा ने अभिनंदन भाषण प्रस्तुत किया। सत्र 2026-27 की जोन चेयरमेन जेसी डॉ. कल्पना पांडे का परिचय जेसी प्रीति नेवालकर ने कराया। निवर्तमान जोन चेयरमेन ललेश सक्सेना ने डॉ. कल्पना पांडे को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा कॉलर पहनाकर औपचारिक रूप से दायित्व सौंपा। अपने स्वीकृति भाषण में जोन चेयरमेन डॉ. कल्पना पांडे ने जेसीज के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। वरिष्ठ क्षेत्रीय पदाधिकारी जेसी तरुण सक्सेना ने मार्गदर्शन दिया। इसके बाद बोर्ड एवं नए सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई।
विशिष्ट अतिथि जेसी मिलन अग्रवाल ने जेसी संस्था को विश्वव्यापी बताते हुए इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। की-नोट स्पीकर जेसी रचित अग्रवाल ने संगठन की कार्यप्रणाली और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि जेसी लक्ष्मण शर्मा ने समाजसेवा में एलुमिनाई क्लब की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से तन-मन-धन से सेवा कार्यों में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर जेसी लवेश सक्सेना ने वर्ष 2025 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सदस्यों को सम्मानित किया। मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का समापन जोन चेयरमेन डॉ. कल्पना पांडे के उदबोधन से हुआ, जबकि संचालन एवं आभार प्रदर्शन जेसी रजनीश कपूर ने किया। राष्ट्रगान के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक राकेश मेहरोत्रा ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में झांसी के अलावा रायबरेली, राठ, अलीगढ़ एवं कायमगंज से आए अनेक सदस्यों ने सहभागिता की। आयोजन को सफल बनाने में जेसी डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, जेसी के.एच. पांडे, जेसी प्रीति नेवालकर, जेसी पुष्पा श्रीवास्तव, जेसी नरेंद्र मुखरैया, जेसी अनीता मुखरैया, जेसी वीरेंद्र गुप्ता, जेसी संध्या उक्सा, जेसी देवप्रिया उक्सा, जेसी अनिल श्रीवास्तव (एड.), जेसी अनीता गुप्ता, जेसी राजन गुप्ता, जेसी संजय श्रीवास्तव, जेसी प्रदीप गुप्ता, जेसी अंकित अग्रवाल, जेसी जितेंद्र शर्मा एवं जेसी शिव शरण सोनी सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।







