विचारों के युद्ध में ,पुस्तक है अस्त्र : पंकज जायसवाल
PRAYAGRAJ NEWS: भारत में प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है । यह दिन भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ एस आर रंगनाथन की जयंती की याद में बनाते हैं ।इसी उपलक्ष्य में आज आर्य कन्या इंटर कॉलेज ,प्रयागराज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का प्रबंधक पंकज जयसवाल के नेतृत्व में आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रबंधक महोदय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ एस रंगनाथन के योगदान से अवगत कराते हुए बताया कि उन्होंने देश में पुस्तकालय विज्ञान को एक नई दिशा प्रदान की और पुस्तकालय संचालन के नियम भी बताएं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती नीना प्रजापति ने छात्राओं को बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता में छात्राओं को प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए जिससे उनमें ज्ञान का प्रसार हो और शिक्षा को नई दिशा प्राप्त हो सके। प्रतियोगिता में विद्यालय की लगभग 350 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में कुमारी श्रुति त्रिपाठी एवं सीनियर वर्ग में एकता यादव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ।
इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य एवं उप प्रधानाचार्या श्रीमती आशा श्रीवास्तव ,ऋतु अरोरा , अनुपमा श्रीवास्तव, वन्दिता अस्थाना ,अनुपमा सिंह, सलोनी अग्रवाल ,शारदा कुमारी, रैहां इदरीश ,रीना क्वात्रा ,मंजली अग्रवाल ,कांता सैनी , निवेदिता आदि समस्त शिक्षिकाओं का योगदान रहा।







