FATEHPUR NEWS: सामाजिक संस्था ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी’ के सदस्य एवं अधिवक्ता परीक्षित यादव ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए साथी रोहित पाल के साथ रक्तदान किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मानव सेवा और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके इस प्रेरणादायी कार्य की सराहना की। वहीं मानस रक्तकेंद्र के इंचार्ज अमन यादव ने बार अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने अधिवक्ता परीक्षित यादव से केक कटवाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों और युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है। इस अवसर पर मानस रक्तकेंद्र की अनामिका पाल, काजल, फूल सिंह मौर्य, एडवोकेट इन्द्रजीत यादव, प्रेमचंद्र यादव, किरण देवी, चौधरी राजेश यादव, हिमांशु, रवींद्र, अमित सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।







