MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मीरजापुर जिला मुख्यालय पर सूदखोरों और ब्याज माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे और जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने माफिया आशीष कुमार मिश्रा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की, जो ईट भट्ठा व्यापारी धीरज कुमार दुबे, अमित कुमार जायसवाल और जय बहादुर प्रजापति के साथ अन्याय कर रहा था। आम आदमी पार्टी ने मीरजापुर में ब्याज माफिया के आतंक के खिलाफ चेतावनी दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार पांडे ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में ब्याज माफिया का आतंक चल रहा है और आम जनता को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यापारी समाज और आम नागरिक के साथ खड़ी है और सूद माफियाओं के चंगुल से आम आदमी को बचाने के लिए आंदोलन कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमाशंकर साहू ने कहा कि पुलिस सत्ता के दबाव में ब्याज माफिया पर कार्रवाई नहीं कर रही है और पीड़ित व्यक्तियों की प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जयप्रकाश सेठ संतोष सोनी मोनू सोनकर सीमा खान राकेश वर्मा विमला देवी भोलानाथ बिहार रमेश चंद्र गुप्ता महेंद्र नाथ सोनकर नसीम खान भोजराज त्रिपाठी रवि शंकर गौड रामा मौर्य एडवोकेट इलियास अहमद राजन जायसवाल मोनू गुप्ता पुष्पा कसेरा इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







