Home उत्तर प्रदेश जनपद में आईआईएफएल फाइनेंस की गोल्ड लोन शाखा का भव्य उद्घाटन, सबसे...

जनपद में आईआईएफएल फाइनेंस की गोल्ड लोन शाखा का भव्य उद्घाटन, सबसे कम ब्याज पर मिलेगा लोन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: (शाजिफ हुसैन) आईआईएफएल फाइनेंस की गोल्ड लोन शाखा का भव्य उद्घाटन बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार नंद कुमार मिश्र एवं कंपनी के नॉर्थ जोन के बिजनेस हेड अभिनव माथुर ने बैंक के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया।
देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी, 4000 शाखाएं
इस अवसर पर नॉर्थ जोन बिजनेस हेड अभिनव माथुर ने बताया कि आईआईएफएल गोल्ड लोन भारत की दूसरी सबसे बड़ी गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी है, जो पूरे देश में लगभग 4000 शाखाओं के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आईआईएफएल बाजार में सबसे कम ब्याज दर पर आपके सोने के बदले अधिकतम लोन उपलब्ध कराता है और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करता है।
ग्राहकों को मिलेगा गोल्ड लोन और स्वास्थ्य बीमा
कंपनी के रीजनल हेड अस्ताद कोल्हा ने बताया कि लखीमपुर क्षेत्र के लोगों को इस गोल्ड लोन शाखा के माध्यम से उचित दरों पर गोल्ड लोन एवं स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिलेगी।
कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य
एरिया मैनेजर संजय कुमार तिवारी ने कहा कि इस शाखा के माध्यम से निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों को कम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराना कंपनी का मुख्य उद्देश्य रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोग आसानी से आर्थिक मदद ले सकें।इस मौके पर कंपनी के टेरिटरी मैनेजर सतीश शुक्ला, शाखा प्रबंधक शिवम शुक्ला समेत कंपनी के अन्य अधिकारी व गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।