Home उत्तर प्रदेश जनता दरबार’ में सख्त संदेश: SSP कुंवर अनुपम सिंह व DM डॉ....

जनता दरबार’ में सख्त संदेश: SSP कुंवर अनुपम सिंह व DM डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने कहा हर शिकायत का होगा समाधान

JAUNPUR NEWS: सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मड़ियाहूँ में जिलाधिकारी जौनपुर डॉ० दिनेश चंद्र सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने जनता से सीधे संवाद कर शिकायतों की जमीनी हकीकत जानी और संबंधित विभागों को त्वरित व प्रभावी निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया। कई शिकायतों पर मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिल सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ एवं सर्किल के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे, जिससे कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी तत्परता सुनिश्चित की जा सके।