Home उत्तर प्रदेश जदयू अपने संगठन का कर रहा है तेजी से विस्तार

जदयू अपने संगठन का कर रहा है तेजी से विस्तार

जिलाध्यक्ष ने नगर में बैठक कर नियुक्त किए पार्टी का विधानसभा व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष

BHADOHI NEWS:  भदोही में जनता दल (यूनाइटेड) अपने संगठन का तेजी से विस्तार कर रहा है। बुधवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश राय ने नगर के काजीपुर मोहल्ले में एक बैठक की। इस बैठक में मोनिस हसनैन को पार्टी का भदोही विधानसभा अध्यक्ष और अशरफ अली को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि आगामी पंचायत, विधानसभा और नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी और विधानसभा चुनाव लड़ने की भी तैयारी है। इसके साथ ही नगरीय निकाय चुनाव में भी पूरे दमखम के साथ प्रत्याशी उतारे जाएंगे। राय ने जानकारी दी कि इस समय जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़ने पर विशेष ध्यान देना होगा। जिले में 50 हजार से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में उन्हीं लोगों को जोड़ा जा रहा है और पदाधिकारी बनाया जा रहा है, जो पार्टी को अपना समय दे सकें। सिर्फ नियुक्ति पत्र लेकर काम न करने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब पार्टी में केवल वही लोग रहेंगे जो सक्रिय रूप से काम करते रहेंगे। इस मौके पर असरफ अली, सरफराज अंसारी, अजहर अंसारी, जाबिर अली, सादिक अंसारी, मो. रफीक, बबलू अंसारी, नियाज अहमद, अनीस अंसारी, अशफाक अहमद, मो. फैज अहमद, तौसीफ अंसारी और महेश यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन परवेज हसन सीबू ने किया।