FATEHPUR NEWS: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के अंतर्गत आज शहर के स्थानीय चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, फतेहपुर में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 345 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव सहित तमाम शिक्षकगण के दिशा निर्देशन में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी सुरक्षा एवं देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि प्रत्येक छात्र-छात्रा कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करेगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सके।







