Home उत्तर प्रदेश गांवों में छिपी हैं अनमोल प्रतिभाएं:  गुरू प्रसाद मौर्य

गांवों में छिपी हैं अनमोल प्रतिभाएं:  गुरू प्रसाद मौर्य

डीआईओएस ने पिछड़ने वाले छात्रों को निराशा से उबर कर आगे बढ़ने का सिखाया सबक
राधा देवी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में मेधावी किए गये सम्मानित

PRAYAGRAJ NEWS: फाफामऊ के विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने राधा देवी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के वर्ष 2026 के होनहारों को आज प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गांवों में अनमोल प्रतिभाएं छिपी हैं जो वर्तमान के प्रतिस्पर्धा के युग में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा ही बेहतर कल का निर्माण करेगी इसलिए हमारा भविष्य हमारी सुरक्षा हमारे ज्ञान और आचरण पर निर्भर है। टापर्स सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक पी एन सिंह ने कम अंक पाए बच्चों को निराश ना होने की सलाह देते हुए कहा कि यह पड़ाव  भर है, मंजिलें नंबरों की मोहताज नहीं होती हैं। उन्होंने कहा कि वह भी गांव से ही पढ़ लिखकर यहां तक पहुंचे हैं और इस ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर संस्थान जो महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है वह प्रशंसनीय  है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि विधायक गुरू प्रसाद मौर्य और अध्यक्षता करते हुए डीआईओएस पीएन सिंह ने विद्यालय के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के दो दर्जन से अधिक छात्र – छात्राओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता शिवप्रसाद मिश्र, शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी के प्रतिनिधि अनिल कुमार मिश्र, आडिट आफीसर राजीव भटनागर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमरजीत मौर्य आदि ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर हाई स्कूल की टॉपर शिवानी पांडेय और इंटर की टापर  रीतिका कुशवाहा, शिक्षिका रीता पाण्डेय को भी डीआईओएस ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राधिका कुशवाहा और नीशू द्विवेदी ने किया। प्रारंभ में स्वागत भाषण राजमणि शास्त्री और आभार प्रदर्शन प्रबंधक इन्द्र मणि मिश्र ने किया। इस अवसर पर  विधायक प्रतिनिधि रविकिरण सिंह, कपिल त्रिपाठी,शिक्षक नेता परविंदर सिंह, राम एस पीजी कॉलेज के प्रबंध निदेशक संगम लाल मिश्र, संतोष मिश्र, राजीव मिश्र, पूनम पाण्डेय, प्रदीप मिश्र, रीता त्रिपाठी, प्रीति शुक्ल सहित  अभिभावक उपस्थित थे।