Home उत्तर प्रदेश गहोई गौरव के रक्तदान शिविर में 18 यूनिट रक्त संग्रहित

गहोई गौरव के रक्तदान शिविर में 18 यूनिट रक्त संग्रहित

JHANSI NEWS: सामाजिक संस्था गहोई गौरव के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 18 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष गोपाल मर की अध्यक्षता में परख ब्लड बैंक के डायरेक्टर बी.के. गुप्ता एवं संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त को विभिन्न घटकों में विभाजित कर चार जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह में रक्तदान कर सकता है। रक्तदान न केवल दूसरों का जीवन बचाता है, बल्कि दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। रक्तदान शिविर के संयोजक कृष्ण मुरारी गुप्ता ‘राजू’ ने सभी रक्तदाताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संस्था के वरिष्ठ सदस्यों के साथ युवा पीढ़ी ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। युवा रक्तदाताओं में स्नेहा सेठ, प्रखर सेठ एवं अमन नीखरा को कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र बिलैया और अचल खरया द्वारा सम्मानित किया गया।
शिविर में मनमोहन गेड़ा, कमलेश सेठ रज्जु, जुगल किशोर, कृष्ण मुरारी गुप्ता, के.डी. गुप्ता, अचल खरया, अमर नगरिया, राधे गोविंद गुप्ता, विवेक सेठ, प्रमोद चौदा, विशाल चौदा, राजेंद्र गुप्ता चेलरा, अमन गुप्ता, अलका गेड़ा, रुचि मर एवं वर्षा नीखरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष आकाश नीखरा ने किया, जबकि अंत में महामंत्री अमर नगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।