Home उत्तर प्रदेश गढ़ियागांव में 1.36 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मियांबाकी वन व...

गढ़ियागांव में 1.36 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मियांबाकी वन व पार्क, महापौर ने किया शिलान्यास

JHANSI NEWS: नगर निगम की उपवन योजना के अंतर्गत शनिवार को वार्ड नंबर 15 गढ़ियागांव में मियांबाकी वन एवं पार्क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। महापौर बिहारी लाल आर्य ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ परियोजना की आधारशिला रखी। यह पार्क लगभग 1.095 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा, जिस पर 136.64 लाख रुपये की लागत आएगी। नगर निगम के अनुसार परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में हरित क्षेत्र बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं मनोरम सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है। पार्क के विकसित होने से स्थानीय लोगों को मॉर्निंग वॉक, योग, बच्चों के खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, जोनल अधिकारी तान्या, अधिशासी अभियंता नीना सिंह, सहायक अभियंता विपिन कुमार, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता देवीलाल शर्मा, पार्षद दिनेश प्रताप सिंह (बंटी राजा), आशीष तिवारी, भरत सेन, अलका हरीशंकर श्रीवास, क्षेत्रीय पार्षद हरिओम मिश्रा सहित नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह परियोजना क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर पर्यावरण और आधुनिक पार्क की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।