Home उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, व्यापारियों व...

कैबिनेट मंत्री नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, व्यापारियों व समाजसेवियों से किया जनसंपर्क

FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के 12 जुलाई को आयोजित होने वाले पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर जनपद फतेहपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक, भव्य एवं गरिमामय स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न व्यापारी संगठनों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ व्यापक जनसंपर्क एवं विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में मंडल प्रभारी अनिल केसरवानी, कौशाम्बी प्रभारी अंशुल केसरवानी तथा दीपक के. सोनू ने शहर के प्रमुख व्यापारियों एवं सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा जनसहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, जनसेवा और जनभागीदारी का प्रेरणादायी संदेश देगा। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव कार्यक्रम को पूरे उत्साह, भव्यता एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रत्येक स्तर पर सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता सुनिश्चित करने का भरोसा भी व्यक्त किया गया। इस अवसर पर आगाज प्रभारी फतेहपुर नंदी जी समूह एवं मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत कुमार अग्रहरि, जिला संरक्षक सुरेश चंद्र गुप्ता, एडवोकेट अजय गुप्ता, एडवोकेट रवि गुप्ता, एडवोकेट सुनीता गुप्ता, समाजसेवी पवन गुप्ता, एडवोकेट आशीष गुप्ता, एडवोकेट अमित गुप्ता, एडवोकेट अमन गुप्ता सहित अनेक प्रमुख व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस आयोजन से जोड़ने का संकल्प दोहराया।