PRAYAGRAJ NEWS: प्रयाग केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन कि बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मत से परमजीत सिंह बग्गा को चेयरमैन के दायित्व से सुशोभित किया। चेयरमैन परमजीत सिंह बग्गा के मनोनीत होने पर प्रयागराज सिख समाज ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत वंदन अभिनंदन किया भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा यह समाज के लिए गर्व की बात है इसी तरह सिख समाज को विभिन्न जगहों पर अपना प्रतिनिधित्व बनाकर देश-धर्म कौम की सेवा करते हुए पिछड़े- शोषित-पीड़ित उत्थान के लिए सदैव सामूहिक रूप से सेवा करनी चाहिए। गुरुदीप सिंह सरना,सरदार पतविंदर सिंह,कुलदीप सिंह बग्गा,परमिंदर सिंह बंटी, मनु चावला,बलजीत, युवराज सिंह, हरमनजी सिह, कुलदीप सिंह खालसा, लखविंदर सिंह,राजेंद्र सिंह ग्रोवर, जसवीर सिंह,मनजीत सिंह खालसा, सुदर्शन सिंह, प्रेमजीत गुुजराल, जसवीर कौर, अंजु गुलजार,सरगम कौर,दलजीत कौर,गुरदीप सिंह रोमी,अगम सिंह सहित बड़ी संख्या मे लोगो ने बधाइयां व शुभकामनाएं दी।







