Home Blog कुलपति ने युवाओं को दिया ‘विकसित भारत’ का संदेश

कुलपति ने युवाओं को दिया ‘विकसित भारत’ का संदेश

नेट/जेआरएफ एवं एनसीसी  छात्रों की उपलब्धियां पर किया सम्मानित

JHANSI NEWS: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. मुकेश पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘विकसित भारत’ का संकल्प न केवल वर्तमान युवाओं के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध होगा। कुलपति ने कहा कि हाल ही में विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर कई उच्च कृत मानकों को प्राप्त किया है इससे विश्वविद्यालय के छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ ही प्लेसमेंट में लाभ मिलेगा। ‘हर शिक्षित छात्र को रोजगार उपलब्ध कराना ही नई शिक्षा नीति का उद्देश्य है। इस अवसर पर कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर एवं वित्त अधिकारी प्रमोद कुमार ने भी छात्रों को संबोधित किया। कुलपति प्रो. पांडे ने नेट/जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम छात्रों द्वारा, छात्रों के लिए आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने देश की विविध संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए नाटक, नृत्य, नाटक-नाट्यांश, कविता-पाठ और भाषण प्रस्तुत किए। एनसीसी की छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर और पुलवामा अटैक पर प्रभावशाली अभिनय प्रस्तुत किया। अन्य विद्यार्थियों ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों की संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रो. देवेश निगम ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन संस्कृति सोनकर व साक्षी सिंह ने किया।