फाइलें-रजिस्टर चेक किए, बोले- रिकॉर्ड अपडेट रखें, जनता की शिकायत पर तुरंत हो एक्शन
KUSHINAGAR NEWS: पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शनिवार को पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। 29.06.2026 को हुए इस निरीक्षण के दौरान एसपी ने एक-एक शाखा में जाकर कामकाज का जायजा लिया और अभिलेखों के रख-रखाव को लेकर सख्त निर्देश दिए।
शाखा प्रभारियों से ली काम की जानकारी
एसपी केशव कुमार ने शिकायत प्रकोष्ठ, आईजीआरएस, पासपोर्ट सेल, रिट सेल, आंकिक शाखा समेत सभी शाखाओं का भ्रमण किया। शाखा प्रभारियों और कर्मचारियों से उनके दैनिक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। लंबित मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
रिकॉर्ड व्यवस्थित और अपडेट रखें
निरीक्षण के दौरान एसपी ने साफ कहा कि सभी शाखा प्रभारी अपने कार्यालय के रजिस्टर, फाइलें और अभिलेख व्यवस्थित और अपडेट रखें। किसी भी फाइल में लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी। जनता से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
निष्ठा से करें ड्यूटी
एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी से करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि पुलिस ऑफिस की कार्यशैली से ही आम जनता में पुलिस की छवि बनती है। इसलिए काम में पारदर्शिता और तत्परता जरूरी है।
एसपी के अचानक निरीक्षण से पुलिस कार्यालय में हड़कंप की स्थिति रही। सभी शाखा प्रभारी अपने-अपने रिकॉर्ड दुरुस्त करते दिखे।







