Home उत्तर प्रदेश एडीएम सिटी ने निर्माणाधीन गौशाला का किया निरीक्षण दिए निर्देशअटल सरोवर पर...

एडीएम सिटी ने निर्माणाधीन गौशाला का किया निरीक्षण दिए निर्देशअटल सरोवर पर पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

PRAYAGRAJ NEWS: नगर पंचायत कोरांव में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का एडीएम सिटी प्रयागराज सत्यम मिश्रा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यदाई संस्था और ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणकार्य को शीघ्र पूरा करने की भी बात कही। गौशाला निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, सभासद शैलेश सिंह शैलू रामकृष्ण केसरी सुमित पांडे सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। गौशाला निरीक्षण के बाद बुधवार को शाम 5 बजे से लेकर 6 तक सुंदर कोरांव, हरित कोरांव, स्वस्थ कोरांव की तर्ज पर अटल सरोवर के तालाब पर पौधरोपण किया इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधे ही मानव जीवन की खुशहाली के आधार स्तंभ है। इसलिए हर नागरिक को पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ पौधों का संरक्षण कर उन्हें बड़ा करने की भी जिम्मेदारी हम सभी को पूरी करनी चाहिए। इसी तरह नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने नगर वासियों से पेड़ लगाने की अपील करते हुए कहा की एक पेड़ मां के नाम नगर में रहने वाला हर नागरिक अवश्य लगाए जिससे पर्यावरण संरक्षण हो सके। इस दौरान नगर के कई अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।