Home उत्तर प्रदेश ऋण योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, एडीएम ने अधिकारियों-बैंकर्स को सराहा

ऋण योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, एडीएम ने अधिकारियों-बैंकर्स को सराहा

JHANSI NEWS:   विभिन्न विभागीय ऋण योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करते हुए उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने अधिकारियों और बैंकर्स को बधाई दी। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में 2300 के लक्ष्य के सापेक्ष 2535 लाभार्थियों को लाभ दिया गया, जबकि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 290.75 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 302.67 लाख का वितरण किया गया। ओडीओपी योजना में भी लक्ष्य से अधिक वित्त पोषण हुआ।
बैठक में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा एमएसएमई इकाइयों को भू-गर्भ जल प्रबंधन हेतु पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। व्यापार बंधु बैठक में मानिक चौक क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई।