Home उत्तर प्रदेश ईदुल अजहा पर्व पर करेली में खुदी हुई सड़कों एवं पर्व पर...

ईदुल अजहा पर्व पर करेली में खुदी हुई सड़कों एवं पर्व पर होने वाली परेशानियों को लेकर आवश्यक सुविधाओं की पूर्ति के लिए सौंपा ज्ञापन

PRAYAGRAJ NEWS: मुसलमानों का पवित्र धार्मिक पर्व ईदुल अजहा बकरीद जो आगामी 28 मई 2026 को पड़ रहा है जिसमें पर्व को लेकर कुछ आवश्यक सुविधाओं से संबंधित बिन्दुओं पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम ।प्डप्ड महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें जानवरों को मंडी तक लाने के लिए व्यापारियों को विश्वास में लिया जाए जानवरों की गाड़ियों को प्रशासन द्वारा पूर्ण सुरक्षा दिया जाए ।छोटे एवं बड़े मवेशियों की आवा जाहि सुनिश्चित की जाए ।जहां पर मवेशियों की मंडी लगती है वहां पर नगर निगम द्वारा पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाए । स्लॉटर हाउस की साफ सफाई के साथ तीन दिन की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। विकास के नाम पर करेली में जो सीवर लाइन की मिट्टी खोदी गई है मिट्टी के ढेर को सड़क से हटाया जाए। प्रदूषण कम हो इसलिए उस पर पानी का छिड़काव किया जाए । जो भी विकास कार्य हो रहा है वह मानक पर खरा होना चाहिए ।बरसात से पहले खुदाई का काम खत्म कर रास्ते को पूर्ण रूप से चलने योग्य बनाया जाए ।ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से महानगर प्रवक्ता इफ्तेखार अहमद मंदर, महानगर उपाध्यक्ष रियजुल हक चैधरी, महानगर विधानसभा अध्यक्ष शहर पश्चिमी जुबैर अहमद, महानगर सचिव इमरान बख्शी, महानगर सचिव असलम खान,सोशल मीडिया प्रभारी अदीब अली, परवेज अली, शमशाद अहमद, मोहम्मद अजहरुद्दीन, आदिल खान, मोहम्मदमोहकम, मोहम्मद अमान, मोहम्मद युसूफ कुरैशी, मोहम्मद अरशद रजा, फजले हक चैधरी, अब्दुल्लाह युसूफ कुरैशी आदि उपस्थित रहे।