PRATAPGARH NEWS: अम्बेडकर जयन्ती पर लालगंज पार्क में मंगलवार को करीब आठ से दस हजार की उमड़ी भीड़ में सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से सौगातो की बौछार से गजब का उत्साह दिखा। नेशनल हाइवे रायबरेली प्रतापगढ़ रोड पर मुख्य गेट से कार्यक्रम स्थल तक जय भीम के घोष के साथ उमड़ी भीड़ को देख प्रशासन को भी चकित देखा गया। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की जबरदस्त भीड़ के बीच विधायक आराधना मिश्रा मोना को लेकर खासी उत्सुकता दिखी। विशाल मंच से सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक मोना बार बार भीड के उत्साह को निहारते दिखे। जिले में डॉ. अम्बेडकर की यह पहली विशाल मूर्ति के साथ जयन्ती पर उत्सव भवन, पार्क तथा अन्य सुविधाओं की सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक मोना की घोषणाओं से उत्साह व उमंग तथा जोश और बढ़ता गया। सुबह से ही चारों तरफ से बाबा साहब के चित्र के साथ ढोल नगाड़े पर नाचते गाते डॉ. अम्बेडकर के अनुयायी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे। सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक मोना के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही अचानक भीड़ एकाएक बढ़ गयी। लालगंज कोतवाल फोर्स के अलावा फायर बिग्रेड के भी जवानों के साथ शांति व्यवस्था को लेकर मशक्कत में आ डटे।







