Home उत्तर प्रदेश अमर काला एसीए की जूनियर चयन समिति में शामिल

अमर काला एसीए की जूनियर चयन समिति में शामिल

PRAYAGRAJ NEWS: इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) की जूनियर चयन समिति में 2026-27 सत्र के लिए एक आंशिक परिवर्तन किया गया है। क्रिकेटर अमर काला को एलबी काला के स्थान पर जूनियर चयन समिति का सदस्य नामित किया गया है। एलबी काला वर्तमान में एसीए में संयुक्त संयोजक (लीग एवं मंडल) का दायित्व निभा रहे हैं, इसलिए प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह परिवर्तन किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से 2026-27 सत्र के लिए लागू होगी। यह जानकारी इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आरपी भटनागर ने दी है।