फोटो-सैय्यद मोहम्मद अब्बास
PRAYAGRAJ NEWS: गोरखपुर में 14 से 18 अक्टूबर तक आयोजित अंडर-17 प्रदेशीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में यादगारे हुसैनी इंटर कालेज के क्रीड़ाध्यापक सैय्यद मोहम्मद अब्बास को चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। करेली निवासी सैय्यद मोहम्मद अब्बास गुरु गोविंद सिंह क्रीड़ा विद्यालय लखनऊ के छात्र रहे हैं और बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजी ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी किया है। यह जानकारी सैय्यद मोहम्मद अब्बास ने स्वयं दी है।







