Home उत्तर प्रदेश अन्ना गोवंशो से किसान परेशान, किसान रतजगा करने को मजबूर

अन्ना गोवंशो से किसान परेशान, किसान रतजगा करने को मजबूर

FATEHPUR NEWS: जनपद के विजयीपुर विकास खंड क्षेत्र में अन्ना पशुओं की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। सड़कों से लेकर खेतों तक इन जानवरों का आतंक छाया हुआ है। क्षेत्र में गौशालाएं होने के बावजूद अन्ना गोवंशों को वहां नहीं पहुंचाया जा रहा है। इस प्रकार से देखा जाए तो किसान रात को रतजगा करने को मजबूर है।
वलीपुर, रमसगरा मजरे और रामपुर गांवों में किसान फसल बचाने के लिए रात भर जागने को मजबूर हैं। लगभग 50 से अधिक जानवरों का झुंड जिस खेत में घुस जाता है, वहां की फसल पूरी तरह नष्ट हो जाती है। स्थानीय किसान रामलाल, संतोष, ऊदल, रामू और रामकरन ने बताया कि रात-दिन रखवाली करने के बाद भी फसल की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। किसानों ने कई बार अधिकारियों से अन्ना गोवंशों को गौशाला भिजवाने की मांग की लेकिन उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिस्थितियां इतनी विकट हो गई हैं कि किसान अपने घरों को छोड़कर खेतों में रहने को मजबूर हैं। इसके बावजूद वे अपनी फसलों को बचाने में असमर्थ हैं।