Home उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शोहरतगढ़ में पर्यावरण संरक्षण संकल्प दिवस, सागर...

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शोहरतगढ़ में पर्यावरण संरक्षण संकल्प दिवस, सागर पाठक के नेतृत्व में व्यापक वृक्षारोपण अभियान

SIDHARTHNAGAR NEWS:  समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर पाठक के नेतृत्व में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण संकल्प दिवस के रूप में बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, जिसके तहत विभिन्न गांवों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम की कमान संभालते हुए सपा नेता सागर पाठक ने स्वयं कई स्थानों पर पौधारोपण किया और स्थानीय लोगों के बीच फलदार व छायादार पौधों का वितरण करते हुए संकल्प दिलाया कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव हैं, इसलिए हर नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे जुलाई माह को पर्यावरण संरक्षण संकल्प माह के रूप में मनाने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इस पूरे महीने शोहरतगढ़ विधानसभा के प्रत्येक गांव में वृक्षारोपण और पौधों के वितरण के साथ-साथ पीडीए एकता को मजबूत करने के लिए व्यापक जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। सागर पाठक ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक परिवर्तन नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और सामाजिक न्याय के माध्यम से एक मजबूत व समृद्ध समाज का निर्माण करना है, जिसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को एक जन-आंदोलन बनाने की अपील की और अंत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा तथा पीडीए आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने का अपना संकल्प दोहराया।