फोटो-अंशुमान पटेल एवं नितेश यादव
PRAYAGRAJ NEWS: अंशुमान पटेल के शतक (106 रन, 70 गेंद, 14 चौके, दो छक्के) और नितेश यादव की अचूक गेंदबाजी (4.1-0-23-6) की बदौलत भानु प्रताप सिंह क्लब ने वर्मा क्लब को 32 रन से हराकर केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। चक हरिहरगंज झूसी मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 217 रन (अंशुमान पटेल 106, राज 21, धैर्य मालवीय 2/13, कार्तिकेय सिंह 2/31, मंगलेश, श्रेय सिंह व राजपाल एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में वर्मा क्लब की पूरी टीम 29.1 ओवर में 185 रन (कार्तिकेय सिंह 71, सुजीत सरोज 24, श्रेयांश शुक्ला 20, नितेश यादव 6/23, अर्णव सिंह 2/36, अंशुमान पटेल व अमित यादव एक-एक विकेट) पर सिमट गई। अंशुमान पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







