Home उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक शिविर,140 से अधिक मरीजों को मिला निःशुल्क इलाज

होम्योपैथिक शिविर,140 से अधिक मरीजों को मिला निःशुल्क इलाज

LAKHIMPUR KHERI NEWS: (सिदाकत मंसूरी) नगर के जामा मस्जिद के निकट मुनक्के मास्टर के घर के पास अकबर वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 140 से अधिक मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।  शिविर में सर्दी, बुखार जैसी सामान्य बीमारियों के साथ-साथ गंभीर व पुरानी बीमारियों से पीड़ित मरीज भी पहुंचे। सभी को निःशुल्क परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराई गईं।अकबर वेलफेयर फाउंडेशन का उद्देश्य उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। फाउंडेशन का मानना है कि समय पर इलाज मिलने से न केवल जान बचाई जा सकती है, बल्कि परिवारों की आय का बड़ा हिस्सा भी सुरक्षित रहता है।  इस मौके पर डॉ. फरहान, डॉ. अल्वीना, डॉ. रुकैया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। डॉक्टरों ने कहा कि वे चिकित्सकीय सेवा का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। फाउंडेशन के सहयोगी उबैद अख्तर ने बताया कि हमारा निरंतर यही प्रयास रहेगा कि कोई भी इलाज से वंचित न रह जाए। इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों को हर जरूरतमंद तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।