Home उत्तर प्रदेश होमगार्ड के साथ अभद्रता व मारपीट के आरोप में अल्फा चालक के...

होमगार्ड के साथ अभद्रता व मारपीट के आरोप में अल्फा चालक के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के अहिरारा गांव निवासी रामनाथ सरोज पुत्र प्यारेलाल ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह होमगार्ड के पद पर तैनात है, उसकी ड्यूटी संदीपन घाट थाना में लग गई है जिसके लिए आमद कराने के लिए कोखराज थाना से डाक लेकर 31 जुलाई की दोपहर ढाई बजे के करीब अल्फ़ा में बैठकर सीओ कार्यालय सैनी आ रहा था, रास्ते में अल्फा चालक ने किराया मांगा तो उसने 25 रुपए दिये जिसपर अल्फा चालक 50 रुपए मांगने लगा, जिसका विरोध करने पर अल्फा चालक अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया, आसपास मौजूद लोगो ने बीच बचाव किया तो अल्फा चालक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित होमगार्ड की शिकायत पर सैनी पुलिस ने पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के सिगराह निवासी अशोक सोनी पुत्र मेवालाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है