Home उत्तर प्रदेश हमारी शक्ति हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं,जो बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के राष्ट्रहित...

हमारी शक्ति हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं,जो बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करते हैं-धर्मराज मौर्य

KAUSHAMBI NEWS: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंझनपुर में आयोजित मासिक बैठक को काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय ने किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह जिला की तय मासिक बैठक को जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित किया कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास संघर्ष,सेवा और संगठन की शक्ति का इतिहास है। हमारे लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं,बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प है। यही कारण है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सेवा को अपना धर्म मानता है।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है,जिसकी शक्ति हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।हम सभी का दायित्व है कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को और सशक्त बनाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा,नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे। बूथ सशक्त होगा तो संगठन सशक्त होगा,और संगठन सशक्त होगा तो राष्ट्र सशक्त होगा। हमारे लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं है बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प है हमें अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है।भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित,जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। यही समर्पण संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।संगठन में अनुशासन,समन्वय और संवाद हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हमें व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर संगठन हित को सर्वोपरि रखना होगा। जब कार्यकर्ता संगठित होकर लक्ष्य के लिए कार्य करता है,तब कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। चुनौतियां जितनी बड़ी होंगी,हमारी जिम्मेदारियां भी उतनी ही बढ़ेंगी। हमें निराशा नहीं,बल्कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना है। विरोधियों की आलोचना का उत्तर वाद-विवाद से नहीं,बल्कि अपने कार्य और संगठन की मजबूती से देना है। ऐसी तमाम संगठनात्मक विषयों को विस्तार पूर्वक बताया इस मौके पर कोआपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,चक्रेश मिश्रा,संजय जायसवाल,भूपेंद्र पटेल,जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,जगदीश सरोज सहित सम्मानित पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्ष,मोर्चा जिलाध्यक्ष/महामंत्री उपस्थित रहें।