Home उत्तर प्रदेश स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम सम्पन्न

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम सम्पन्न

महिलाओं व बालिकाओं को दी गई घरेलू हिंसा के लिए कानूनी सलाह व व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए किया जागरूक

BHADOHI NEWS: जनपद में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के मध्य होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर टीम द्वारा जिला चाइल्ड लाइन परिसर मे शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए कानूनी सहायतार्थ परामर्श के साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं जिसमें शारीरिक शोषण, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन शोषण, बाल विवाह को रोकने के बारे में जानकारी दी गई। पीड़ित महिलाओं को कानूनी सलाह देकर जागरूक किया गया। व्यक्तिगत मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिसमें शरीर को साफ रखना ए सेनेटरी उत्पादों का सही उपयोग, नियमित रूप से हाथ धोना तथा मासिक धर्म के दौरान संक्रमण से बचने के बारे में बताया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 1090 व 1930 की भी जानकारी दी गई। भदोही के गल्र्स इंटर कॉलेज में व्यक्तिगत स्वच्छता थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां पर भी बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर ममता सिंह, रेशमा भारती, प्रियंका गुप्ता, आनंद कुमार मौर्य, सत्येंद्र पांडेय, मो.कैफ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।