ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न
PRAYAGRAJ NEWS: ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर, सिविल लाइंस, प्रयागराज में सोमवार को प्रातः नौ बजे से दोपहर एक बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर क आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. राजेश राय एवं उनकी सहयोगी चिकित्सक टीम के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में विद्यालय के छात्र – छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। शिविर को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इन्द्रजीत त्रिपाठी ने कहा कि ष्स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ एवं जागरूक मन का विकास होता है। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर छात्र – छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ संभावित रोगों की समय रहते पहचान करने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। विद्यालय भविष्य में भी छात्र – छात्राओं के हित में इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।







