SONBADHR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्वांचल मीडिया क्लब, जनपद सोनभद्र के कार्यालय पर हर्षोल्लास एवं देश भक्ति के वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान पूर्वक ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। पूरा वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर कमलेश पांडेय, अंकित पाठक, संगम पाण्डेय, पंकज पांडेय, आलोक पति तिवारी, शिव प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देश के विकास और समाजहित में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि विवेक कुमार पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी हमें असंख्य वीरों के त्याग, बलिदान और संघर्ष से मिली है। हमारा कर्तव्य है कि हम राष्ट्र की एकता और भाईचारे को मजबूत करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान दें। पूर्वांचल मीडिया क्लब की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।







