Home उत्तर प्रदेश स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर अपना दल एस ने सौंपा...

स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर अपना दल एस ने सौंपा ज्ञापन

JHANSI NEWS:  अपना दल एस के प्रतिनिधिमंडल ने महानगर अध्यक्ष विजय कछवारे के नेतृत्व में तथा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि झांसी एवं बुंदेलखंड क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटर और प्रीपेड मीटरों को हटाकर उनकी जगह अन्य मीटर लगाए जाएं। साथ ही अघोषित विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में तीन गुना तक बढ़ोतरी हो गई है। कई उपभोक्ताओं को गलत बिल मिल रहे हैं और शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान विजय कछवारे, दीपमाला कुशवाहा, शिवकुमार सोलंकी, धर्मपाल पटेल, मनोज गोतिया, संजीव झसिया, ज्ञानमणी सिरोठिया, शुभम शुक्ला, शोभा कुशवाहा, विशाल वर्मा, सचिन भारती, अरविंद पटेल, दक्ष वर्मा, रोहित कुमार, विजय धानुक, अरुण फौजी, सोनू वर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।