KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के सौरई खुर्द गांव स्थित बाजार से बाइक से बकरी बेचने गए व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई, पीड़ित ने 25 दिन बाद बाइक चोरी का केस दर्ज कराया है।
फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रतनसेन पुर गौती निवासी सरवन कुमार पुत्र रामबली ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 23 मई की सुबह सात बजे के अपनी स्प्लेंडर बाइक से सौरई खुर्द बाजार बकरी बेचने गया था, वाहन स्वामी के मुताबिक बाइक खड़ी बकरी बेचने चला गया जब वापस लौटा तो अपनी जगह खड़ी बाइक नदारत थी काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा तो वाहन स्वामी ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है, पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







