Home उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पर Ai फोटो वायरल करने के मामले में एक आरोपी...

सोशल मीडिया पर Ai फोटो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

AURAIYA NEWS: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कथित आपत्तिजनक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से निर्मित तस्वीरें वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, ग्राम सिरयावा निवासी राम खिलावन पुत्र स्वर्गीय जयराम के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक AI तस्वीरें पोस्ट करने की शिकायत भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा संयोजक (मीडिया) बिधूना शीलू श्रीवास्तव द्वारा थाना बेला में दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सोमवार को पुलिस ने राम खिलावन पुत्र स्वर्गीय जयराम को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर एसडीएम न्यायालय बिधूना के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई है। मामले के अन्य पहलुओं की जांच भी की जा रही है तथा जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।