Home उत्तर प्रदेश सेवा, समर्पण और सहयोग का प्रतीक बना शरबत वितरण अभियान

सेवा, समर्पण और सहयोग का प्रतीक बना शरबत वितरण अभियान

भीषण गर्मी में राहत बनकर सामने आए प्रवेश यादव व रेखा यादव
JHANSI NEWS: भीषण गर्मी के इस दौर में समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी प्रवेश यादव एवं रेखा यादव (प्रदेश सचिव, महिला सभा, संस्थापक – श्री कृष्णा आश्रय फाउंडेशन एवं अध्यक्ष – व्यापार मंडल महिला सभा, झांसी) के नेतृत्व में प्रत्येक मंगलवार को शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस जनकल्याणकारी अभियान में व्यापार मंडल एवं महिला सभा की टीम पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभा रही है। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों एवं आम नागरिकों को शीतल शरबत वितरित कर भीषण गर्मी से राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। प्रवेश यादव एवं रेखा यादव ने बताया कि यह सेवा अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ मानवता, भाईचारे और परस्पर सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर प्रवेश यादव, रेखा यादव, संजय पटवारी, प्रवीण साहू, अध्यक्ष अवनीश खरे एवं राजकुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं महिला सभा की ओर से कोषाध्यक्ष माधुरी राज, कल्पना वर्मा, रेखा परिहार, रागिनी सिंह, नीलम बिलोनिया, उर्मिला अग्निहोत्री, कुसुम, अनीता एवं समस्त महिला टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं टीम सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग, समर्पण और सेवा भाव से यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा समाज में जनसेवा और मानवता का संदेश प्रसारित कर रहा है।