Home उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक आयोजित, पेंशनर विरोधी फैसलों का...

सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक आयोजित, पेंशनर विरोधी फैसलों का विरोध और आठवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग

SIDHARTHNAGAR NEWS: उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद (जनपद शाखा, सिद्धार्थनगर) की एक आवश्यक बैठक शनिवार को जिला कोषागार के पेंशनर कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष क्रान्ति कुमार गुप्ता ने की। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति के सदस्यों, क्षेत्रीय इकाइयों के अध्यक्ष/मंत्री तथा बेसिक शिक्षा परिषद के सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक के दौरान सरकार द्वारा 25 मार्च 2025 को पेंशनरों के विरुद्ध बनाए गए कानून का कड़ा विरोध करते हुए गहरा रोष व्यक्त किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि पेंशनरों की उम्र 65, 70 और 75 वर्ष पूरी होने पर उन्हें क्रमशः 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन बढ़ोतरी का लाभ दिया जाए। इसके साथ ही आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों के हितों का विशेष ध्यान रखते हुए निर्णय लेने और समस्त पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग में शामिल करने की भी पुरजोर मांग की गई। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को गैर-अंशदायी और गैर-पोषित घोषित न किए जाने पर भी विशेष जोर दिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में पेंशनर ठाकुर प्रसाद तिवारी, महामंत्री भवन प्रसाद दूबे, संयुक्त मंत्री प्रसिद्ध नाथ, रमाकान्त पाठक, राम नारायण, दुष्यन्त राय, कटेश्वर प्रसाद, राम शंकर गुप्ता तथा जिला उपाध्यक्ष बुधराम सहित अनेक शिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।