SONBADHR NEWS: जनपद के सुकृत स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात उपखंड अधिकारी (एसडीओ) रत्नेश सेठ का दो वर्ष के सफल एवं सराहनीय कार्यकाल के बाद पश्चिमांचल क्षेत्र में स्थानांतरण हो गया। गुरुवार को मधुपुर कार्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में विद्युत विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि रत्नेश सेठ ने अपने कार्यकाल के दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना और उनका त्वरित समाधान कराया। उनका व्यवहार हमेशा सरल, सौम्य और जनसामान्य के प्रति संवेदनशील रहा। विभागीय कर्मचारियों के साथ उन्होंने परिवार जैसा संबंध बनाए रखा, जिसके कारण वे सभी के बीच लोकप्रिय रहे। विदाई समारोह के दौरान सुकृत पावरहाउस के अवर अभियंता सुमित श्रीवास्तव भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि रत्नेश सेठ के मार्गदर्शन में कार्य करना उनके लिए प्रेरणादायक अनुभव रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जयनाथ मौर्य (अमर उजाला), बृजेश कुमार सिंह (दैनिक अयोध्या टाइम्स), अजय कुमार खरवार (एपीएस न्यूज), बलिराम मौर्य (भारत संवाद), नसीम अंसारी (दैनिक भास्कर) तथा राकेश जी (आरएस 64 न्यूज) सहित अन्य पत्रकारों ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समारोह में पसही पावरहाउस के जेई कमलेश जी, आशुतोष, राजेश, दीपक, अखिलेश, कैलाशपति, लखन, विजय कुमार मौर्य, बबलू, उत्तम, देवेंद्र, अजीत, चंद्रजीत, शमशेर, विशाल, छोटेलाल सहित बड़ी संख्या में विद्युतकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने रत्नेश सेठ के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सुकृत पावरहाउस के मधुपुर कार्यालय पर आयोजित विदाई समारोह में स्थानांतरित एसडीओ रत्नेश सेठ को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विद्युतकर्मी और पत्रकारों के द्वारा सम्मानित किया गया।







