Home उत्तर प्रदेश सीसी टीम व मसीहगंज चौकी पुलिस का संयुक्त अभियान, स्टंटबाजों व यातायात...

सीसी टीम व मसीहगंज चौकी पुलिस का संयुक्त अभियान, स्टंटबाजों व यातायात नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

JHANSI NEWS:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से सीसी टीम एवं मसीहगंज चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक राजकुमार ने किया। चेकिंग के दौरान क्षेत्र के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर स्टंटबाजी करने वाले युवकों, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों तथा बिना नंबर प्लेट के दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की तथा उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। उपनिरीक्षक राजकुमार ने वाहन चालकों को बताया कि स्टंटबाजी न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने सभी से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, वाहन पर वैध नंबर प्लेट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालकों की जांच की गई, जिससे यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ी। इस दौरान प्रदीप, चंद्रदीप, वैभव आदि पोलिसकर्मी मौजूद रहे.