Home उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष हाकी टीम के लिए चार सितंबर को होंगे ट्रायल

सीनियर पुरुष हाकी टीम के लिए चार सितंबर को होंगे ट्रायल

KAUSHAMBI NEWS: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर 6 से 11 सितंबर तक अयोध्या में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली मंडलीय टीम के चयन के लिए जिला व मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला खेल कार्यालय की ओर से उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि जिला स्तरीय चयन/ट्रायल चार सितंबर को सुबह आठ बजे जिला स्तर पर आयोजित होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को इसी दिन दोपहर तीन बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में होने वाले मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा। उन्होंने बताया कि चयन/ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का वजन नहीं लिया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि व समय पर आयोजन स्थल पर पहुंचकर चयन/ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडलीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।