Home उत्तर प्रदेश सिविल सेवा दिवस पर सीएमपी कॉलेज में संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

सिविल सेवा दिवस पर सीएमपी कॉलेज में संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

PRAYAGRAJ NEWS: राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सीएमपी डिग्री कॉलेज के बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) विधि विभाग द्वारा “संसददृप्रू प्रथम अंतर-महाविद्यालयीय संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता, 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे के मार्गदर्शन में तथा रेनु सिंह के समन्वय में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न संबद्ध महाविद्यालयों एवं न्दपअमतेपजल व ि।ससंींइंक के विधि संकाय से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम को एक प्रभावशाली अंतर-महाविद्यालयीय मंच मिला। बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) के संकाय सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। संसदीय प्रारूप में आयोजित इस प्रतियोगिता को दो चरणोंकृप्रारंभिक एवं अंतिमकृमें विभाजित किया गया। प्रारंभिक दौर में प्रतिभागियों ने “अखिल भारतीय न्यायिक सेवा प्रारंभ की जानी चाहिए” विषय पर सरकार और विपक्ष की भूमिकाओं में रहकर तार्किक बहस प्रस्तुत की। निर्णायक मंडल में उच्च न्यायालय की अधिवक्ता एवं शिक्षाविद् प्रियंका मिधा कौशिक, सुष्मिता मुखर्जी और रिया सिंह शामिल रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, अभिव्यक्ति और प्रत्युत्तर कौशल के आधार पर किया। कड़े मुकाबले के बाद ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों में अनुपम मौर्य, बुशरा कमाल, रंधीर सिंह और अनुष्का शामिल रहे। वहीं, सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार बुशरा कमाल को प्रदान किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, वकालत कौशल और संसदीय समझ को बढ़ावा देने में सफल रहा तथा सिविल सेवा दिवस के अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों के सशक्त प्रदर्शन के रूप में उभरा।