KUSHINAGAR NEWS: साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में कुशीनगर पुलिस की साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है। साइबर फ्राड का शिकार हुए एक पीड़ित के खाते में 3 लाख 90 हजार रुपये वापस कराए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
क्या था मामला
शामपुर डुमरी थाना कसया निवासी आवेदक गणेश सिंह पुत्र रमायन सिंह के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने साइबर फ्राड किया। ठग ने यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 3,90,000/- रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई।
इस तरह वापस हुए पैसे
शिकायत मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्री विनय सिंह और उ0नि0 सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने संबंधित बैंकों से तत्काल समन्वय स्थापित किया। टीम के प्रयासों से पूरी धनराशि 3,90,000/- रुपये आवेदक के खाते में वापस करा दी गई। रुपये वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
टीम में शामिल रहे: हे0का0 विजय कुमार चौधरी, क0आ0 संजीव यादव, का0 अखिलेश कुमार गुप्ता, का0 प्रदीप यादव, का0 अमित कुमार गुप्ता और का0 प्रशान्त मिश्रा।







