Home उत्तर प्रदेश सहायक और किशोरी लाल क्लब को मिली जीत

सहायक और किशोरी लाल क्लब को मिली जीत

सेंट पीटर्स कप में ईशान का हरफनमौला खेल
PRAYAGRAJ NEWS: सहायक क्लब और किशोरी लाल क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। श्री सहायक क्लब के ईशान सिंह (56 रन, 22 गेंद, छह चैके, पांच छक्के एवं 9-1-31-3) ने बहूमुखी प्रदर्शन किया। ईश्वर कर इंटर कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में फोर्ड स्कूल क्लब ने 37.5 ओवर में 167 रन (निशांत कुमार निषाद 52, तनिष्क 37, आशुतोष भास्कर 20, अनुराग 3/30, विशाल सिंह 3/31, शिवम मौर्य 2/29) बनाए। जवाब में श्री सहायक क्लब में 19.3 में तीन विकेट पर 172 रन (ईशान सिंह 56, विराट सिंह 33, मधुकर शुक्ला 30 नाबाद, पार्थवर्धन सहायक 30, अर्चित सिंह 2/45, रोहन रंजन 1/31) बना लिए। सोनामती क्लब मैदान पर शार्प क्लब ने 30.3 ओवर में 146 रन (आयुष यादव व पीयूष यादव 23-23, अमित यादव 21, शिवम यादव 3/48, सचिन यादव 2/22, प्रिंस पाल 2/29) बनाए। जवाब में किशोरी लाल क्लब ने 16.4 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन (सुधांशु सिंह 37, अनुराग शुक्ला 32 नाबाद, वंश केसरवानी 30, आकाश वैभव 3/34, प्रिंस 127) बना लिए।