Home उत्तर प्रदेश सर्वेश पाठक के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया...

सर्वेश पाठक के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

FATEHPUR NEW:  भारत सरकार की पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के उपाध्यक्ष सर्वेश पाठक का जन्मदिन सेवा, समर्पण और मानवता के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम पिछड़ा समाज संगठन के तत्वावधान में श्याम नर्सिंग होम एंड ब्लड बैंक में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर का आयोजन संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फैज़ान हुसैन अंसारी (लकी अंसारी) एवं आसिफ रज़ा के नेतृत्व में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। शिविर में ज़ीशान सिद्दीकी, मो. आफताब, साकिब सिद्दीकी, विजय कुमार, मो. दानिश, जितेंद्र सिंह, सैफ खान, मो. आरिफ, अमित मिश्रा सहित अनेक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान न केवल मानवता की सेवा है, बल्कि यह समाज के प्रति प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से सर्वेश पाठक का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण के संदेश के साथ यादगार बना।